Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

जन समाधान दिवस: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश।

आवेदनों की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश, कहा— आमजन की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।

पाकुड़। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जन समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कुमारभाजा एवं राजबाड़ी में अतिथि शिक्षकों की चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितता एवं चयन पर पुनर्विचार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वर्ष 2023-24 के चारदीवारी निर्माण कार्य की बकाया राशि का भुगतान, प्रमीला हेम्ब्रम एवं अन्य के घर में हथियार से लैस होकर जबरन प्रवेश, तोड़फोड़ एवं लूटपाट की शिकायत, संस्थान द्वारा स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) निर्गत कराने संबंधी निर्देश सहित अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामले शामिल थे।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी मामलों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जन समाधान दिवस प्रशासन और आमजन के बीच संवाद, विश्वास एवं जवाबदेही को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। इस पहल के जरिए नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं, जिससे मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति सुनिश्चित होती है।

उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर तथा सुगमता से मिल सके।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक न्याय, सुविधा एवं सरकारी सेवाओं की समयबद्ध और पारदर्शी पहुँच सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभागों को जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा, ताकि जनता का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!