राजमहल में सघन वाहन जांच अभियान, 29 वाहनों का चालान, ₹63,500 जुर्माना वसूला गया।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल थाना क्षेत्र में गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 56 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 29 वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने के कारण चालान किया गया।
जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, वाहन बीमा, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों एवं यातायात नियमों की गहनता से जांच की गई। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से कुल ₹63,500 का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा आवश्यक दस्तावेजों को हमेशा अपने साथ रखें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।




