Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल में मई दिवस मनाने का निर्णय, मजदूर संघ की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर।

राजमहल, साहिबगंज। राजमहल स्थित सामुदायिक भवन में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री मोहम्मद इमाम विश्वास ने की। पूर्वाह्न 11:00 बजे शुरू हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी मई दिवस (1 मई) के सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्र उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया। इस दौरान जिला कमेटी के पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के दायित्वों में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां तय की गईं। संशोधित सूची केंद्र कमेटी को भेजे जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में एक अहम फैसला लेते हुए इस वर्ष मई दिवस का आयोजन पहले निर्धारित स्थल बकुड़ी के बजाय अब राजमहल में करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मजदूरों के अधिकारों को लेकर राजमहल शहर में एक विशाल रैली निकालने की भी रूपरेखा तैयार की गई।

केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव ने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने के लिए एकजुटता अत्यंत आवश्यक है।बैठक के दौरान झारखंड मजदूर संघ महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अंजू कुमार देवी को उनके पद से मुक्त करने का भी निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर मिथुन यादव, इकरामुल अली, पॉलुस गुरुजी टुडू, निखिल यादव, दीपक मंडल, मोहम्मद सैयद अख्तर, मोहम्मद मुक्लेश्वर रहमान, पवन किशोर, अमीन खान, नजीर अंसारी, राकेश महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!