Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा के साथ लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश।

एचपीवी टीकाकरण तेज करने, कुपोषित बच्चों के उपचार और टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने पर विशेष जोर।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मो. यूसुफ एवं राजमहल अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडु ने की।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति में विफल रहने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर शिक्षा विभाग से आए प्रतिनिधि को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप अधिक से अधिक बालिकाओं को शीघ्र टीकाकरण से आच्छादित किया जाए।

वहीं, बाल विकास परियोजना राजमहल की महिला पर्यवेक्षिका को कुपोषण उपचार केंद्र (NRC) में चिन्हित कुपोषित बच्चों को जल्द से जल्द भर्ती कराने के निर्देश दिए गए, ताकि उनका समुचित उपचार सुनिश्चित हो सके।

इसके अलावा, यक्ष्मा (टीबी) नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक संजय यादव के कार्यों की सराहना की गई। उन्हें 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।

बैठक में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, लेखा प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि सुनील रंजन, वीबीडी पर्यवेक्षक मनीष टुडू, डेनियल किस्कू, सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!