LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी।
सड़क पर लाइन लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध, घर-घर पहुंचेगी गैस।
साहिबगंज सभी LPG गैस उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि गैस वितरण को व्यवस्थित और सुचारु बनाने के लिए अब सड़क पर किसी भी प्रकार की लाइन लगाना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर गैस का वितरण नहीं किया जाएगा।
गैस की आपूर्ति अब पूरी तरह से डोर-टू-डोर (घर-घर) की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और भीड़-भाड़ से बचा जा सके।
गैस वितरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने पहले अपना गैस नंबर दर्ज कराया है, उन्हें पहले गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहेगी।
संबंधित विभाग द्वारा आश्वस्त किया गया है कि अगले 4 दिनों के भीतर गैस वितरण में चल रहा बैकलॉग पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं। केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आपका सहयोग ही इस व्यवस्था को सुचारु और सफल बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



