SIR-2026 को लेकर प्रशासन सख्त, VLE को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के दिए आवश्यक निर्देश।
उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुदिनी टुडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी CSC संचालक एवं VLE के साथ की बैठक।

साहिबगंज। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में संचालित विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी, साहिबगंज कुमुदिनी टुडू की अध्यक्षता में जिले के सभी CSC संचालक एवं VLE के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान SIR-2026 के तहत किए जा रहे आवश्यक कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही पात्र नागरिकों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन से संबंधित प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं निर्धारित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी सभी CSC संचालक एवं VLE को दी गई।
उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुदिनी टुडू ने सभी CSC संचालक एवं VLE को निर्देश दिया कि पात्र नागरिकों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए नियमानुसार एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित कर्मी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि SIR-2026 की प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कराने में CSC संचालकों एवं VLE की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी VLE अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए नागरिकों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं।
बैठक में SIR-2026 के कार्यों को निर्धारित समय सीमा में बेहतर तरीके से पूरा करने तथा नागरिकों को प्रमाण पत्र निर्माण की ऑनलाइन प्रक्रिया में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (CSC) आलोक कुमार सहित जिले के सभी संबंधित CSC संचालक एवं VLE वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।


