Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बरहरवा में SIR हेल्प डेस्क शुरू, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में जुटी कांग्रेस।

विधायक कक्ष में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेगी SIR से जुड़ी जानकारी और आवश्यक सहायता।

बरहरवा साहिबगंज। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं विधायक निसात आलम के निर्देशानुसार बरहरवा स्थित विधायक कक्ष में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। हेल्प डेस्क का संचालन जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के नेतृत्व में किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ग्रामीणों को SIR से संबंधित जानकारी, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाले ग्रामीणों की SIR से संबंधित समस्याओं एवं शंकाओं को कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा सुना जा रहा है तथा उनके यथासंभव समाधान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को SIR प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि SIR से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, समस्या अथवा सहायता के लिए बरहरवा स्थित विधायक कक्ष में संचालित हेल्प डेस्क पर पहुंचें और वहां से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करें।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को SIR प्रक्रिया को समझने में सहायता प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। हेल्प डेस्क के माध्यम से ग्रामीणों को प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, मास्टर ट्रेनर मुरसलीन खान, नेहाल अख्तर, नितय सरकार, अब्दुल करीम, आलमगीर मंसूरी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!