Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

प्राथमिक विद्यालय शहरकोल में राज्य टीम का निरीक्षण, तिथि भोज सह जन्मोत्सव में बच्चों संग बांटी खुशियां।

केक काटकर बच्चों को दी शुभकामनाएं, संवाद के जरिए परखा शैक्षणिक स्तर — टीम ने की सराहना।

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, शहरकोल (पहाड़िया टोला) में पंचायत राज विभाग, झारखंड सरकार की राज्य टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय में तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने पूरे विद्यालय परिसर को उत्साह और उल्लास से भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिन बच्चों का जन्मदिन था, उनके साथ केक काटकर खुशी के पल साझा किए गए तथा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और आनंद का वातावरण देखने लायक था।

निरीक्षण के क्रम में राज्य टीम के एसपीआरसी अधिकारी एवं डीआरपी, जेएसएसए ने बच्चों से संवाद स्थापित किया और उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। टीम ने विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। बच्चों की प्रतिभा और तैयारी को देखकर टीम ने उनकी सराहना की।

राज्य टीम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें विद्यालय से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही यह प्रयास शिक्षा के प्रति बच्चों की रुचि को भी बढ़ाता है।विद्यालय में इस आयोजन ने न केवल शिक्षा के माहौल को मजबूत किया, बल्कि बच्चों के बीच आपसी स्नेह और उत्साह को भी बढ़ावा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!