Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सशक्त मंच।

राज्य टीम व जिला प्रशासन की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन, लाभुक कौशल्या देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल।

पाकुड़। महिला स्वावलंबन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सदर प्रखंड अंतर्गत लाभुक कौशल्या देवी द्वारा संचालित सखी मार्ट का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय टीम एवं जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

उद्घाटन कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी महेशपुर सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचलाधिकारी पाकुड़ अरविंद बेदिया, जिला परियोजना प्रबंधक (ई-पंचायत) आनंद प्रकाश, मुखिया शहरकोल विकास गोंड, मुखिया शहरग्राम सुजाता हेम्ब्रम सहित राज्य दल के एसपीआरसी आदित्य रंजन एवं डीआरपी राजेंद्र कुमार गुड़िया मौजूद रहे।

उद्घाटन के दौरान अधिकारियों एवं राज्य टीम ने सखी मार्ट का निरीक्षण किया और लाभुक कौशल्या देवी से इसके संचालन, उपलब्ध उत्पादों तथा व्यवसायिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।

कौशल्या देवी ने बताया कि सखी मार्ट के माध्यम से स्थानीय लोगों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। साथ ही, यह उनके लिए स्वरोजगार का एक मजबूत साधन बन गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है।राज्य टीम के अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सखी मार्ट जैसी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अत्यंत प्रभावी साबित हो रही हैं। इससे न केवल महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करते हैं।सखी मार्ट जैसी पहलें महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम हैं, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!