Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

झारखंड अंडर-20 कुश्ती टीम के कोच बने सुशांत सौरभ, साहिबगंज का बढ़ाया मान।

भिलाई छत्तीसगढ़ में 10–12 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिली जिम्मेदारी, जिले में खुशी की लहर।

साहिबगंज। झारखंड के लिए गर्व की बात है कि साहिबगंज कुश्ती संघ के एनआईएस कोच सुशांत सौरभ को झारखंड अंडर-20 जूनियर कुश्ती टीम का कोच नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के भिलाई, दुर्ग में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाली अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए की गई है।

सुशांत सौरभ ने अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पहली बार झारखंड राज्य कुश्ती टीम के कोच की जिम्मेदारी मिली है, जो उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करे।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार तथा साहिबगंज जिला कुश्ती संघ की सचिव सह इंटरनेशनल कोच नमिता शर्मा को दिया वहीं, नमिता शर्मा ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है कि साहिबगंज से जुड़े एक एनआईएस कोच को राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड टीम का नेतृत्व करने का अवसर मिला है।

सुशांत सौरभ की इस उपलब्धि पर साहिबगंज जिला प्रशासन, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अरुण कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, सदस्य अंगद यादव, जिला खेल पदाधिकारी हर्ष कुमार, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. देवेश कुमार, मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस उपलब्धि से न केवल साहिबगंज, बल्कि पूरे झारखंड में खुशी और उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!