झारखंड

राजमहल नगर भाजपा कार्यसमिति की घोषणा, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी।

नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने की घोषणा, प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देश पर हुआ गठन।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल नगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नगर कार्यसमिति की घोषणा सोमवार को नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी द्वारा की गई। इस संबंध में उन्होंने बताया कि यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं जिला अध्यक्ष गौतम यादव के निर्देशानुसार की गई है।

घोषित कार्यसमिति में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर अरविंद मिश्रा, रितेश साहा, मंजू सिंह एवं राजू सरकार को नियुक्त किया गया है। वहीं महामंत्री के रूप में शेखर बर्मन एवं सिंटू यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त मंत्री पद पर पवन गोस्वामी, आशिक मंडल, चंदा देवी एवं संगीता पासवान को मनोनीत किया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में विजयंत नायक, कार्यालय मंत्री के रूप में जयंत सरकार को नियुक्त किया गया है।

सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व सुंदरम बर्मन को सौंपा गया है, जबकि मीडिया प्रभारी के रूप में करण कुमार एवं मीडिया सह-प्रभारी के रूप में राजेश महतो को जिम्मेदारी दी गई है। आईटी प्रभारी के रूप में राहुल चौधरी को नियुक्त किया गया है।

कार्यसमिति की घोषणा के उपरांत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!