SIR कार्यों में तेजी और पारदर्शिता पर जोर, अनुमंडल पदाधिकारी ने BLO के साथ की समीक्षा बैठक।
बोआरीजोर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की हुई समीक्षा, बूथ संख्या 371 का स्थलीय निरीक्षण कर समयबद्ध एवं त्रुटिरहित कार्य निष्पादन के दिए निर्देश।

साहिबगंज।बोरियो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोआरीजोर प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों को सुचारू, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान SIR कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने, पुनरीक्षण कार्यों में तेजी लाने तथा प्रत्येक स्तर पर शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

समीक्षा बैठक के उपरांत अधिकारियों ने बूथ संख्या 371 का स्थलीय निरीक्षण कर वहां संचालित SIR कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन, सटीक जानकारी का संकलन और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।




