एसआईआर के तहत 30 और 31 अक्टूबर को विभिन्न मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप।
मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के निष्पादन के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा आयोजन, प्रपत्र-6, 7 एवं 8 जमा करने की मिलेगी सुविधा।

पाकुड़। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के निष्पादन एवं मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं पंचायत भवनों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप का आयोजन प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 30 अक्टूबर को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दुबराजपुर में मतदान केंद्र संख्या 429 से 431, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंधाईपुर में 421 से 424, मध्य विद्यालय पाइकपाड़ा में 394 से 396, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीतापहाड़ी में 400 से 401 तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहसपुर में 292 से 296 तक के मतदान केंद्रों से संबंधित कैंप लगाए जाएंगे।
पंचायत भवन जयकिष्टोपुर में मतदान केंद्र संख्या 223 से 225, पंचायत भवन नसीपुर में 334 से 338 तथा पंचायत भवन इलामी में 256 से 259 तक के मतदान केंद्रों के लिए विशेष कैंप आयोजित होंगे।
31 अक्टूबर को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दुबराजपुर में मतदान केंद्र संख्या 432 से 434, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंधाईपुर में 425 से 428, मध्य विद्यालय पाइकपाड़ा में 397 से 399, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीतापहाड़ी में 402 से 405 तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहसपुर में 297 से 303 तक के मतदान केंद्रों से संबंधित कैंप लगाए जाएंगे।
वहीं, पंचायत भवन ईशाकपुर में मतदान केंद्र संख्या 217 से 219, पंचायत भवन नसीपुर में 339 से 343 तथा पंचायत भवन इलामी में 260 से 263 तक के मतदान केंद्रों के लिए कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विशेष कैंप के दौरान मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा किए जा सकेंगे। इन कैंपों का उद्देश्य मतदाताओं को निर्धारित स्थान पर सुविधाजनक तरीके से आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने का अवसर उपलब्ध कराना है।
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र एवं निर्धारित कैंप स्थल की जानकारी प्राप्त कर तय तिथि और समय पर पहुंचें तथा मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक कार्यों का निष्पादन कराएं। प्रशासन ने एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग करने की भी अपील की है, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके।



