Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 106 गुम मोबाइल बरामद, धारकों को सौंपे गए मोबाइल।

CEIR पोर्टल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद हुए मोबाइल; एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ वितरण कार्यक्रम।

साहिबगंज। साहिबगंज जिले में चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तकनीकी शाखा के सहयोग एवं CEIR पोर्टल के प्रभावी उपयोग से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 106 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने के लिए मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर मोबाइल का वितरण किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिबगंज जिले में मोबाइल खोने से संबंधित प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने तथा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का उपयोग कर गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था।

इसी निर्देश के आलोक में साहिबगंज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तकनीकी शाखा की सहायता से CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन की जानकारी प्राप्त कर उनका पता लगाया गया और पुलिस टीमों द्वारा कुल 106 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद मोबाइल का विवरण

मिर्जाचौकी थाना — 05 मोबाइल

मुफस्सिल थाना — 10 मोबाइल

नगर थाना — 07 मोबाइल

जिरवाबाड़ी थाना — 09 मोबाइल

बोरियो थाना — 10 मोबाइल

बरहेट थाना — 04 मोबाइल

रांगा थाना — 03 मोबाइल

बरहरवा थाना — 09 मोबाइल

तालझारी थाना — 13 मोबाइल

राधानगर थाना — 12 मोबाइल

तीनपहाड़ थाना — 07 मोबाइल

राजमहल थाना — 14 मोबाइल

कोटालपोखर थाना — 03 मोबाइल

कुल बरामद मोबाइल — 106

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों में साहिबगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार, बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल तथा राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए।

मोबाइल वापस मिलने पर धारकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पुलिस की इस पहल की लोगों ने सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को और प्रभावी बनाया जा रहा है।

साहिबगंज पुलिस की इस कार्रवाई से यह संदेश भी गया है कि मोबाइल फोन खो जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर तकनीकी माध्यमों से मोबाइल की बरामदगी का प्रयास किया जा सकता है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में इसकी सूचना संबंधित थाना को दें तथा आवश्यक दस्तावेज एवं मोबाइल का IMEI नंबर उपलब्ध कराएं, ताकि CEIR पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों के माध्यम से मोबाइल की बरामदगी की कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!