Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उधवा प्रखंड में कांग्रेस का जन संवाद व एस.आई.आर प्रशिक्षण शिविर संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर।

कार्यकर्ताओं को एस.आई.आर प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी, मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान।

उधवा साहिबगंज।उधवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा जन संवाद कार्यक्रम सह एस.आई.आर (Special Intensive Revision) प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन प्राणपुर बाजार के समीप अब्दुल हन्नान के स्कूल प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष बरकत खान की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, जबकि इसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. बदरुद्दोजा ने की।

इस एक दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी झारखंड में होने वाली एस.आई.आर प्रक्रिया के प्रति पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूक करना और उन्हें प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम में विशेष रूप से पंचायत स्तर पर कार्यरत बूथ लेवल एजेंट (BLA) को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण सत्र में BLA मास्टर ट्रेनर मुरसलीन खान, हीरा लाल साह और सरफराज आलम ने कार्यकर्ताओं को एस.आई.आर से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, प्रक्रिया और जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने फॉर्म भरने की प्रक्रिया, दस्तावेजों की जांच, त्रुटियों के सुधार तथा तकनीकी पहलुओं पर विशेष जोर दिया।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि एस.आई.आर प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती का अहम हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करें और उनकी हर संभव सहायता सुनिश्चित करें।उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर से ही तय होती है।

प्रखंड अध्यक्ष मो. बदरुद्दोजा ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी सजगता से लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होती है।उन्होंने सभी BLA से घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की।

मास्टर ट्रेनर सरफराज आलम ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक रूप से सक्षम बनाना है। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्य करते समय पारदर्शिता और सतर्कता को आवश्यक बताया।वहीं हीरालाल साहा ने प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सही रणनीति और टीमवर्क से संगठन को मजबूत किया जा सकता है।

युवा जिला अध्यक्ष तनवीर राजा ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का माध्यम हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में मिली जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने और जरूरतमंद मतदाताओं की मदद करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला महासचिव ऐनुल हक अंसारी, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर, अब्दुल हन्नान, मुरसलीन, मुखलेसुर रहमान, मैनुल हक, मो. जियाउल हक, रफीक शेख, ताहीर शेख, बेलाल शेख, जहांगीर शेख, आताउर शेख, रब्बान शेख, सरीफुल इस्लाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण शिविर न केवल कार्यकर्ताओं को जागरूक करने में सफल रहा, बल्कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!