Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

दक्षिण पलाशगाछी पंचायत में डिजिटल क्रांति का आगाज़, ज्ञान केंद्र का भव्य उद्घाटन।

विधायक प्रतिनिधि, मुखिया व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुभारंभ, बच्चों और युवाओं को गांव में ही मिलेगी डिजिटल शिक्षा।

उधवा साहिबगंज।उधवा प्रखंड अंतर्गत दक्षिण पलाशगाछी पंचायत ने विकास की दिशा में एक नई मिसाल कायम करते हुए डिजिटल क्रांति की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। पंचायत भवन परिसर में नवनिर्मित ‘ज्ञान केंद्र’ का भव्य उद्घाटन किया गया, जो अब क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इस ज्ञान केंद्र का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ गुड्डू, पंचायत की मुखिया नफिसा खातुन एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली (बाबू दा) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूरे पंचायत क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने पंचायत की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि दक्षिण पलाशगाछी पंचायत का चयन जिले के उत्कृष्ट पंचायत के रूप में किया गया है, जो यहां के समग्र विकास और सक्रिय जनभागीदारी को दर्शाता है।

विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ गुड्डू ने कहा कि “ज्ञान केंद्र के माध्यम से अब पंचायत के बच्चे गांव में ही डिजिटल शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। एक सशक्त पंचायत वही होती है, जहां सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पंचायत स्तर पर ही पहुंच सके।”

वहीं, मुखिया नफिसा खातुन ने इस सफलता का श्रेय पंचायत कर्मियों और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता को देते हुए कहा कि “मजबूत क्रियान्वयन और टीमवर्क के कारण ही योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंच पाता है।” प्रमुख रूप से काजू मल्लिक, मोहम्मद महबूब, मोहम्मद एकबाल, मोहम्मद तजरूल हक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

दक्षिण पलाशगाछी पंचायत में स्थापित यह ज्ञान केंद्र न केवल डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़कर उनके भविष्य को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!