भाजपा साहिबगंज की संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान।
कोटालपोखर में जिला अध्यक्ष गौतम यादव की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक, जिला प्रभारी अमृत पांडेय एवं प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के मंत्र।

कोटालपोखर साहिबगंज।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) साहिबगंज जिला की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शनिवार को कोटालपोखर में जिला अध्यक्ष गौतम यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने, आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक के मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी अमृत पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में सफलता का मूल आधार मजबूत बूथ संगठन होता है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने-अपने बूथों को सक्रिय, संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करे।
उन्होंने सभी मंडलों में नियमित संगठनात्मक बैठकों के आयोजन पर बल देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाए, ताकि आम जनता इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सके। साथ ही उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है और इसी के कारण जनता का विश्वास लगातार पार्टी के प्रति बढ़ रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो ने कहा कि संगठन विस्तार में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान बूथ सशक्तिकरण अभियान, सदस्यता विस्तार, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियां, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न मंडलों से आए पदाधिकारियों ने अपने सुझाव भी रखे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
बैठक में जिला महामंत्री सलकू सोरेन एवं धनंजय कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष चौकीदार हांसदा एवं खगेन्द्र साहा, जिला मंत्री चाँदनी देवी, सागर मंडल, उषा भारती, बापी निर्मल साह, संजीव गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री गौतम पंडित, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल, मंडल अध्यक्ष विकास भगत, मनीष भारती, अनुराग राहुल, दीपक चंद्रवंशी, चिरंजीव, पिंटू घोष, चंदन, जितेंद्र पंडित, कुणाल मंडल, तारक घोष, दिलीप, सन्नी मरांडी, बरहरवा नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामल दास सहित जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल प्रभारी, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही विश्वास व्यक्त किया गया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अनुशासन, समर्पण और सक्रिय भागीदारी के बल पर भाजपा संगठन साहिबगंज जिले में और अधिक सशक्त होगा तथा जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा।


