Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

जनगणना-2027 देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया : उपायुक्त मेघा भारद्वाज।

हिरणपुर में प्रगणकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुईं उपायुक्त, जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता से संपन्न करने का किया आह्वान।

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने गुरुवार को हिरणपुर प्रखंड सभागार में आयोजित जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर प्रगणकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों से संवाद करते हुए जनगणना की प्रक्रिया, उसकी उपयोगिता तथा जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उपायुक्त ने कहा कि भारत की जनगणना विश्व की सबसे बड़ी प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जो देश की विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के वितरण तथा नीतिगत निर्णयों में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संचालन का आधार होते हैं, इसलिए इसकी शुद्धता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि इस बार प्रगणक विशेष मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर आंकड़ों का संग्रहण करेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी बनेगी। उपायुक्त ने कहा कि तकनीक के उपयोग से आंकड़ों के संकलन में तेजी आएगी तथा त्रुटियों की संभावना भी कम होगी।

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 मई से 15 मई 2026 तक सेल्फ एन्यूमरेशन, 16 मई से 14 जून 2026 तक हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन तथा फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना प्रस्तावित है।

उन्होंने सभी प्रगणकों से पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का उपयोग क्षेत्रीय कार्यों में प्रभावी रूप से करें, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों एवं आमजनों से भी अपील करते हुए कहा कि जनगणना-2027 में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा निर्धारित अवधि के दौरान सेल्फ एन्यूमरेशन एवं हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि जिले में जनगणना का कार्य सुचारू एवं सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!