Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बरहरवा–साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन में RPF की बड़ी कार्रवाई, 41 बोतल अवैध शराब बरामद।

विशेष जांच अभियान के दौरान ट्रेन के शौचालय में छिपाकर रखी गई शराब जब्त, लावारिस बैग को आबकारी विभाग के सुपुर्द किया गया।

बरहरवा साहिबगंज।रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बरहरवा ने अवैध शराब एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार, को ट्रेन संख्या 53411 बरहरवा–साहिबगंज पैसेंजर में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान 41 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।

यह अभियान RPF पोस्ट बरहरवा के प्रभारी निरीक्षक (IPF) संजीव कुमार एवं IPF एस. राय के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में RPF CIB मालदा के सहायक उपनिरीक्षक रवि शंकर यादव, हेड कांस्टेबल सपन कुमार घोष तथा CPDS टीम के उपनिरीक्षक पार्थो मिश्रा भी शामिल थे।

जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन के कोच संख्या NR 094522 के तृतीय सामान्य श्रेणी डिब्बे में न्यू फरक्का छोर स्थित शौचालय के वॉल प्रोटेक्टर के भीतर छिपाकर रखा गया हल्के नीले रंग का एक हैंड कैरी बैग बरामद किया गया। बैग के मालिक की पहचान करने और उसे खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसके स्वामित्व का दावा करने सामने नहीं आया।

तलाशी के दौरान बैग से निम्नलिखित अवैध शराब बरामद हुई , ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की (375 मि.ली.) – 08 बोतल (अनुमानित मूल्य ₹4,640), झारखंड रॉयल सी. लिकर (300 मि.ली.) – 33 बोतल (अनुमानित मूल्य ₹2,145)

कुल बरामदगी, कुल बोतलें: 41, कुल मात्रा: 12,900 मि.ली., कुल अनुमानित मूल्य: ₹6,785

विधिसम्मत कार्रवाई पूरी करने के बाद बरामद लावारिस शराब को जब्त कर RPF पोस्ट बरहरवा लाया गया। इसके बाद अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत के साथ पूरे मामले को आबकारी विभाग, साहिबगंज को सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!