उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में DMFT योजनाओं की समीक्षा बैठक, लंबित भुगतान में तेजी लाने के सख्त निर्देश।
लाभुकों तक समय पर पहुंचे योजनाओं का लाभ, बाधाओं की पहचान कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश।

साहिबगंज। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में DMFT से संबंधित संचिका प्रभारी एवं PMU (Project Management Unit) के फेलो उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने DMFT योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों एवं भुगतान की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से उन योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया, जिनमें भुगतान लंबित है। इस क्रम में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित भुगतान वाले मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित किया जाए, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उपायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि भुगतान प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को चिन्हित कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब उनका लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंचे।
इसके साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी और सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।बैठक में DMFT संचिका प्रभारी सहित PMU के सभी संबंधित फेलो मौजूद रहे।




