Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

“प्रोजेक्ट परख 2.0” के तहत ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान की शुरुआत, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

जनप्रतिनिधियों ने दिलाई शिक्षा से जुड़ने की अपील, ड्रॉपआउट और अनामांकित बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर जोर।

पाकुड़। समाहरणालय परिसर से आज “प्रोजेक्ट परख 2.0” के अंतर्गत ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान की शुरुआत करते हुए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, नगर परिषद अध्यक्ष एवं जिला परिषद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के गांव-गांव जाकर अभिभावकों को अभियान की जानकारी देगा और बच्चों के विद्यालय में नामांकन के प्रति जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ड्रॉपआउट एवं अनामांकित बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने आसपास ऐसे बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराने में सहयोग करें, जो अब तक स्कूल से दूर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और यह समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने भी अभियान की सराहना करते हुए इसे सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य जिले के हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और एक सशक्त, शिक्षित समाज का निर्माण करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!