Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं को ‘समर’ अभियान का विशेष प्रशिक्षण।

कुपोषण एवं एनीमिया उन्मूलन को लेकर जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य करने का दिया गया निर्देश।

पाकुड़। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं के लिए प्रशिक्षण सह मार्गदर्शन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य नवपदस्थापित महिला पर्यवेक्षिकाओं को विभागीय योजनाओं, जिम्मेदारियों एवं आगामी कार्यों से अवगत कराना था।

बैठक में विशेष रूप से ‘समर’ अभियान को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान क्षेत्र प्रबंधक इबादत हुसैन ने अभियान के उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने महिला पर्यवेक्षिकाओं को कुपोषण एवं एनीमिया उन्मूलन के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से कार्य करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि ‘समर’ अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं एवं बच्चों तक पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को अपने कार्यों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार रहने का निर्देश देते हुए क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक के अंत में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा विभागीय कार्यों से संबंधित डायरी का वितरण किया गया। साथ ही सभी नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं को अपने-अपने आवंटित प्रखंडों में तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई नियुक्तियों से जिले में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक तेजी, पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!