Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

जनगणना 2027, 1 से 15 मई तक चलेगी स्व-जनगणना, उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अपील जिलेवासी बढ़-चढ़कर लें भाग।

मोबाइल ओटीपी से लॉगिन कर ऑनलाइन भरें 34 प्रश्न, प्राप्त सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी को रखें सुरक्षित सत्यापन में मिलेगी सहूलियत।

पाकुड़। जनगणना 2027 के अंतर्गत झारखंड राज्य में स्व-जनगणना प्रक्रिया 1 मई से 15 मई 2026 तक संचालित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

उपायुक्त ने बताया कि स्व-जनगणना एक सरल, पारदर्शी एवं उपयोगी प्रणाली है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों की सटीक जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोग स्वयं यह प्रक्रिया पूरी करते हैं, तो बाद में घर-घर जाकर सत्यापन करने वाले प्रगणकों का कार्य काफी आसान हो जाएगा। इससे समय की बचत होगी और जानकारी भी अधिक प्रमाणिक रूप से दर्ज हो सकेगी।

उन्होंने जानकारी दी कि जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल नंबर आधारित ओटीपी लॉगिन की सुविधा उपलब्ध है। नागरिक अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कर राज्य, जिला और अपने क्षेत्र का चयन कर सकते हैं। इसके बाद डिजिटल मैप के माध्यम से अपने वर्तमान निवास स्थान की पहचान करनी होगी।

इस प्रक्रिया के तहत नागरिकों को कुल 34 प्रश्नों का उत्तर देना होगा, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एक सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि इस आईडी को सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि जब मकान सूचीकरण के लिए प्रगणक घर पहुंचेंगे, तब यही आईडी प्रस्तुत करनी होगी। इसी के आधार पर ऑनलाइन भरी गई जानकारी का सत्यापन किया जाएगा, जिससे जनगणना कार्य अधिक सरल, सटीक और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सकेगा।

अंत में उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे 1 मई से 15 मई तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण स्व-जनगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें। साथ ही, संबंधित वेबसाइट लिंक एवं विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे नागरिक आसानी से इस प्रक्रिया से जुड़ सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!