Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी एवं ईवीएम मशीनों की स्थिति का लिया जायजा।

पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने गुरुवार को ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी संसाधनों एवं रखरखाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने वेयर हाउस में रखी ईवीएम मशीनों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा अन्य आवश्यक उपकरणों के रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने एवं सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को दिया।

उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक माह वेयर हाउस के बाहरी हिस्से तथा प्रत्येक तीन माह में अंदरूनी व्यवस्था का निरीक्षण किया जाना अनिवार्य होता है। निरीक्षण के उपरांत रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजा जाता है।

इसी क्रम में उपायुक्त ने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित समय पर प्रतिवेदन तैयार कर मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं सदस्य सहित निर्वाचन कार्यालय के कई कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!