Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

मतदाता सूची SIR-2026 को लेकर बोरियो में समीक्षा बैठक, समयबद्ध निष्पादन पर जोर।

राजमहल, बोरियो व बरहेट विधानसभा क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्यों की हुई समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश।

बोरियो साहिबगंज। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को बोरियो प्रखंड कार्यालय में समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड सुबोध कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुदिनी टुडू की उपस्थिति में राजमहल, बोरियो एवं बरहेट विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) तथा विभिन्न प्रखंडों के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO/Additional AERO) शामिल हुए। इस दौरान SIR-2026 के नोटिस चरण में प्राप्त दस्तावेजों, लंबित मामलों तथा उनके निष्पादन की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

अधिकारियों से निर्धारित स्थलों पर मतदाताओं की सुनवाई, सुनवाई से संबंधित अभिलेखों के संधारण तथा प्राप्त दस्तावेजों की स्थिति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित मामलों का नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्राप्त मामलों एवं दस्तावेजों की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को पुनरीक्षण कार्यों की लगातार निगरानी करने तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अधिकारियों को सुनवाई प्रक्रिया और अभिलेखों के संधारण में विशेष सावधानी बरतने के साथ निर्वाचन संबंधी कार्यों को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करने पर जोर दिया गया। साथ ही SIR-2026 के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने और पूरी प्रक्रिया में शुचिता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!