झारखंड

झारखंड स्थापना दिवस पर 100 टीबी मरीजों के बीच बांटी गई पोषण किट।

जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति की पहल, उपचार के दौरान पौष्टिक आहार और नियमित दवा सेवन के प्रति मरीजों को किया गया जागरूक।

पाकुड़। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति, पाकुड़ की ओर से रविन्द्र भवन टाउन हॉल में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के कुल 100 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध कराना तथा उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

इस अवसर पर मरीजों को नियमित रूप से दवाओं का सेवन करने, पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने तथा चिकित्सकों द्वारा दिए गए परामर्श का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने टीबी के उपचार में नियमित दवा सेवन और उचित पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टीबी एक उपचार योग्य बीमारी है। इसके लिए निर्धारित अवधि तक नियमित रूप से दवाओं का सेवन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने मरीजों से अपील की कि उपचार के दौरान किसी भी परिस्थिति में दवा बीच में न छोड़ें और स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि टीबी से मुक्ति के लिए नियमित उपचार के साथ पौष्टिक एवं संतुलित आहार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा पाकुड़ जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मरीजों को बेहतर उपचार के साथ पोषण एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!