राजमहल अनुमंडल में 35 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद, मूल स्वामियों को सौंपे गए।
राधानगर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ मोबाइल वितरण।

राधानगर साहिबगंज। साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘खोजे मोबाइल’ कार्यक्रम के तहत राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे राधानगर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 35 बरामद मोबाइल फोन उनके मूल स्वामियों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय तथा तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव कुमार उपस्थित रहे।
बरामद मोबाइल का थानावार वितरण इस प्रकार रहा राधानगर थाना से 13, राजमहल थाना से 13, तालझारी थाना से 7 तथा तीनपहाड़ थाना से 2 मोबाइल फोन।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल से लोगों को अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल वापस मिलने से राहत मिली है।




