Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

पोखरिया पहाड़ क्षेत्र में “One Week One CHC” विशेष टीकाकरण अभियान का निरीक्षण।

जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. किरण माला ने अभियान की प्रगति, टीकाकरण व्यवस्था एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की।

साहिबगंज जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. किरण माला द्वारा तालझारी प्रखंड अंतर्गत पोखरिया पहाड़ क्षेत्र में संचालित “One Week One CHC” विशेष टीकाकरण अभियान का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभियान की प्रगति, टीकाकरण सत्रों के संचालन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।

सघन सर्वेक्षण के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में कुल पांच विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों का उद्देश्य छूटे हुए एवं ड्रॉपआउट बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण से आच्छादित करना था।

निरीक्षण के दौरान डॉ. किरण माला ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के प्रत्येक पात्र बच्चे एवं गर्भवती महिला तक टीकाकरण सेवाएं समय पर पहुंचाई जाएं, ताकि कोई भी लाभुक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

निरीक्षण के क्रम में लेबर रूम एवं लेबर रजिस्टर की जांच की गई। इस दौरान संबंधित सीएचओ, एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया गया कि सभी नवजात शिशुओं को जन्म के 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से जन्म डोज टीके उपलब्ध कराए जाएं।

इन टीकों में Vitamin-K, पोलियो (OPV), Hepatitis-B एवं BCG शामिल हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि संस्थागत प्रसव के बाद किसी भी नवजात शिशु का टीकाकरण लंबित न रहे।

डॉ. किरण माला ने निरीक्षण के दौरान ANC (Ante Natal Care) रजिस्टर का अवलोकन करते हुए उसे अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रूप से संधारित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं की समय पर एएनसी जांच सुनिश्चित की जाए तथा PMSMA दिवस का नियमित एवं प्रभावी संचालन किया जाए। इसके अलावा High Risk Pregnancy (HRP) वाली महिलाओं की पहचान कर उनका नियमित फॉलोअप, आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी संबंधित कर्मियों को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिला आरसीएच पदाधिकारी ने क्षेत्रीय स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने, टीकाकरण कवरेज बढ़ाने तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!