Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज में कांग्रेस का “शिकायत निवारण कार्य दिवस” आयोजित, दर्जनों लोगों की समस्याएं सुनी गईं।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में लगा जनसुनवाई शिविर, प्राप्त आवेदनों को प्रदेश कमिटी भेजा गया।

साहिबगंज। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, साहिबगंज में “शिकायत निवारण कार्य दिवस” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुन्नम संजय के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने किया।

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों से संबंधित आवेदन कांग्रेस कार्यालय में जमा किए। प्राप्त सभी आवेदनों को संध्या 4 बजे तक संकलित कर त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रदेश कांग्रेस कमिटी को अग्रसारित कर दिया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता की आवाज बनकर काम करती रही है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर आयोजित यह शिकायत निवारण दिवस उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। प्रदेश महासचिव मुन्नम संजय के मार्गदर्शन में साहिबगंज जिला कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राप्त सभी आवेदनों पर प्रदेश नेतृत्व गंभीरता से कार्रवाई करेगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी अनुकूल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मो. कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, उमेश पांडे, जिला महासचिव सरफराज आलम, मो. सलाउद्दीन, जिला सचिव हरिचरण पासवान, मनीष प्रताप, सेवादल जिला अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, नगर अध्यक्ष सतीश पासवान, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, वार्ड अध्यक्ष मज़हर खान, अविनाश कुमार ओझा, विकास चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!