Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

जनता दरबार में उपायुक्त सख्त: आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर।

शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें” — अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, पारदर्शिता और समयसीमा का रखें विशेष ध्यान।

साहिबगंज। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई गंभीरता के साथ की गई। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

उपायुक्त ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

जनता दरबार में भूमि विवाद, जमीन रजिस्ट्री, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ, ठगी के मामले, आपदा सहायता, दखल विवाद सहित विभिन्न योजनाओं और विभागों से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत की भौतिक जांच कर प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान किया जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि सभी मामलों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई करना अनिवार्य होगा और इसकी प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान करना है, जिससे लोगों का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!