झारखंड

राजमहल में मई दिवस की तैयारी तेज, 1 मई को सुबह 9 बजे निकलेगी रैली।

भीषण गर्मी को देखते हुए समय में बदलाव, जिला कमेटी में आंशिक फेरबदल; मिथुन राजवंशी बने कार्यक्रम प्रभारी।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल रेलवे परिसर में दिनांक 21 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री मोहम्मद इमाम विश्वास ने की, जिसमें आगामी मई दिवस (1 मई) की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मई दिवस कार्यक्रम का समय परिवर्तित किया जाएगा। अब 1 मई को सुबह 9:00 बजे राजमहल रेलवे स्टेशन परिसर से नया बाजार दुर्गा मंदिर तक भव्य रैली निकाली जाएगी, जिसके बाद एक जागरूकता सभा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला सहायक मंत्री मिथुन राजवंशी को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कमेटी में आंशिक फेरबदल करते हुए केंद्रीय महामंत्री की सहमति से नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—

अध्यक्ष: प्रियतम कुमार पीयूष, कार्यकारी अध्यक्ष: मो० सईद अख्तर , उपाध्यक्ष: निखिल यादव, मुखलेशुर रहमान, उदरन हंसदा, महामंत्री: मो० इमाम विश्वास, संयुक्त मंत्री: चौकीदार हंसदा, सहायक मंत्री: पोलुस गुरुजी टुडू, मिथुन राजवंशी, मो० सद्दाम अंसारी, कार्यालय मंत्री: जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष: राकेश कुमार महतो, संगठन मंत्री मीडिया प्रभारी: राम कृष्ण प्रमाणिक, बैठक में दुर्योधन शाह, सद्दाम अंसारी, भैरव मेहता, रवि घोष, सुरेंद्र कुमार, फिरोज अंसारी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर मई दिवस को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!