झारखंड

उधवा से हजारों झामुमो कार्यकर्ता 4 अगस्त को साहिबगंज पहुंचेंगे, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी।

प्रखंड स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी पर जोर।

उधवा साहिबगंज। आगामी 4 अगस्त को साहिबगंज में आयोजित होने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण एवं प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से शनिवार को उधवा प्रखंड मुख्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रखंड स्तरीय कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू दा ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला युवा सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा 4 अगस्त के कार्यक्रम में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि जिला स्तरीय बैठक में पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा से कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्हीं निर्देशों के अनुरूप पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की व्यापक तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि उधवा प्रखंड से हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा के नेतृत्व में साहिबगंज पहुंचकर प्रतिमा अनावरण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मो. मारूफ ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आज समाज में जो सम्मान और पहचान मिली है, वह दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लंबे संघर्ष, त्याग और नेतृत्व का परिणाम है। इसलिए उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल, कोषाध्यक्ष अब्दुल शेख, केंद्रीय समिति सदस्य एखलाखुर रहमान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम, जिला संगठन सह सचिव काजू मल्लिक, जिला परिषद सदस्य रानी हांसदा, संजय मंडल उर्फ बच्चू, भैय्या किस्कू, साबिना आसमिन, जहांगीर अली, हफीजुर रहमान, हारून रशीद, आलमगीर बादल, वहीदुल इस्लाम, सुखरूद्दीन शेख, यासिन शेख, अनवारूल हक, टिपू सुल्तान, वर्णवास सोरेन, जैनुल आबेदीन, नाईम शेख, आलम शेख, चंद्रराय सोरेन, सकल हेंब्रम, कलीमुद्दीन शेख सहित बड़ी संख्या में झामुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!