साहिबगंज में 32,517 विद्यार्थियों को मिलेगी ₹6.77 करोड़ की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, भुगतान प्रक्रिया शुरू।
आईटीडीए साहिबगंज ने 2025-26 एवं 2024-25 के लंबित मामलों के भुगतान की प्रक्रिया की शुरू, PFMS के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी राशि।

साहिबगंज। समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आईटीडीए), साहिबगंज द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राप्त आवंटन से वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2024-25 की लंबित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 1 से 8) के भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस योजना के तहत कुल 32,517 छात्र-छात्राओं के लिए ₹6 करोड़ 77 लाख 28 हजार 500 (₹6,77,28,500) की छात्रवृत्ति राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) के माध्यम से सीधे लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने संबंधित बैंक एवं विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वीकृत एडवाइस के अनुरूप सभी पात्र छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की राशि शीघ्र, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से भेजना सुनिश्चित किया जाए।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत छात्रवृत्ति, अनुसूचित जनजाति (ST), लाभुक : 3,519 छात्र-छात्राएं, स्वीकृत राशि : ₹70,57,500, अनुसूचित जाति (SC), लाभुक : 2,444 छात्र-छात्राएं, स्वीकृत राशि : ₹46,30,000, पिछड़ा वर्ग (BC), लाभुक : 26,549 छात्र-छात्राएं, स्वीकृत राशि : ₹5,60,29,500
कुल लाभुक : 32,512 छात्र-छात्राएं, स्वीकृत राशि : ₹6,77,17,000
BC श्रेणी का चरणवार भुगतान विवरण, भाग-1 : 4,904 लाभुक – ₹73,56,000, भाग-2 : 4,940 लाभुक – ₹74,10,000, भाग-3 : 4,945 लाभुक – ₹1,18,63,500, भाग-4 : 4,928 लाभुक – ₹1,23,20,000, भाग-5 : 4,941 लाभुक – ₹1,23,52,500, भाग-6 : 1,891 लाभुक – ₹47,27,500
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लंबित प्रकरणों में भी छात्रवृत्ति भुगतान को स्वीकृति दी गई है।, ST : 1 लाभुक – ₹1,500, BC : 4 लाभुक – ₹10,000, कुल : 5 लाभुक – ₹11,500
इन लंबित मामलों को जोड़ने पर कुल 32,517 छात्र-छात्राओं को ₹6,77,28,500 की छात्रवृत्ति राशि का भुगतान किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने बताया है कि जो छात्र-छात्राएं अब तक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अपने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह पहल न केवल विद्यार्थियों की पढ़ाई को निरंतर बनाए रखने में सहायक होगी, बल्कि सामाजिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण को भी नई गति प्रदान करेगी। प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने और बैंक खाते की जानकारी सही एवं अद्यतन रखने की अपील की है।




