Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल में स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

झामुमो कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, संघर्ष और विचारों को किया याद।

राजमहल साहिबगंज। झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर राजमहल डाक बंगला परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर झामुमो के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने स्व. दुर्गा सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन ने झारखंड राज्य आंदोलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे एक कुशल रणनीतिकार, संघर्षशील नेता एवं युवाओं के महान प्रेरणास्रोत थे। उनके विचार, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण को आज भी कार्यकर्ता आदर और सम्मान के साथ याद करते हैं।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. दुर्गा सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन तथा झारखंड के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया। उन्होंने युवाओं को संघर्ष, संगठन और जनसेवा की राह दिखाई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन का योगदान झारखंड आंदोलन के इतिहास में सदैव अविस्मरणीय रहेगा और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा में विधायक प्रतिनिधि सह नगर उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल बारिक शेख, प्रखंड अध्यक्ष अनिसूर रहमान, सचिव दुर्गा मंडल, नगर अध्यक्ष आजाद शेख, स्मिथ चौरसिया, अब्दुल कादिर, दिलावर रहमान, अजय मराया, राजीव वर्माण, परवेज आलम, इब्राहिम शेख सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!