Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया केंद्रों का निरीक्षण।

पाकुड़ में एसडीओ, एसडीपीओ व अंचलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा, निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा पर दिया जोर।

पाकुड़। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (जेपीएससी) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर पाकुड़ अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी, पाकुड़ द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था की स्थिति, परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं प्रश्नपत्रों की गोपनीयता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने विशेष रूप से सभी कर्मियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

प्रशासन की सक्रियता और सजगता से परीक्षार्थियों को एक सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपनी परीक्षा दे सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!