Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

पाकुड़ को मिला नया नेतृत्व: मेघा भारद्वाज ने 33वें उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार।

विकास योजनाओं में तेजी, पारदर्शिता और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना होगी प्राथमिकता — उपायुक्त।

पाकुड़। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2016 बैच की अधिकारी मेघा भारद्वाज ने आज पाकुड़ जिले के 33वें उपायुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय परिसर में आयोजित एक सादे किंतु गरिमामय समारोह में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

पदभार संभालने के बाद उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने अधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया तथा जिले में चल रहे प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

मीडिया से बातचीत के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि पाकुड़ जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं को गति दी जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पात्र लाभुकों तक सुनिश्चित रूप से पहुँचाया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। इसके लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु विशेष रणनीति और प्रभावी कार्यान्वयन किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।

मेघा भारद्वाज ने यह भी बताया कि जिले में चल रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाकर योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

नई उपायुक्त के रूप में मेघा भारद्वाज के नेतृत्व में पाकुड़ जिले में प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और विकास की गति तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!