झारखंड

राजमहल मॉडल कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, पौधारोपण के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

जियोलॉजी व स्टेटिस्टिक्स की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित, अतिथियों का हरित वंदन से स्वागत।

राजमहल, साहिबगंज। राजमहल मॉडल कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर यूजी प्रथम सेमेस्टर के जियोलॉजी एवं स्टेटिस्टिक्स विषय की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे छात्र-छात्राओं ने भी सहजता के साथ परीक्षा दी।

जियोलॉजी विषय की प्रायोगिक परीक्षा के अवसर पर साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज के प्राचार्य एस.आर.आई. रिजवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके आगमन पर महाविद्यालय परिवार द्वारा पारंपरिक हरित वंदन के माध्यम से आत्मीय स्वागत किया गया। यह पहल न केवल अतिथि सम्मान का प्रतीक बनी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति महाविद्यालय की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

इस अवसर पर राजमहल मॉडल कॉलेज, साहिबगंज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने एस.आर.आई. रिजवी को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दुमका से पधारे नीरज कुमार झा एवं परितोष सहा भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सामूहिक प्रयास के माध्यम से ‘हरित परिसर’ की संकल्पना को साकार करने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

राजमहल मॉडल कॉलेज का यह आयोजन न केवल शैक्षणिक दृष्टि से सफल रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में भी सामने आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!