Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल में आवास पूर्णता अभियान तेज: एक सप्ताह में कार्य पूरा करने का निर्देश।

खुटहरि और लालमाटी पंचायत में लाभुकों के साथ समीक्षा बैठक, बिरसा हरित ग्राम योजना का भी निरीक्षण।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल प्रखंड अंतर्गत पंचायत खुटहरि एवं लालमाटी में लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को पंचायत भवन में लाभुकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मनरेगा बीपीओ गगन बापू एवं आवास ऑपरेटर आयुष राज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बीपीओ गगन बापू ने आवास योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने लाभुकों से निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली तथा सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित आवासों का निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि योजना का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में खुटहरि पंचायत के उप मुखिया सुमन मंडल, वार्ड सदस्य मनोज सहा, आवास प्रभारी मानिक चंद्र साहा सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं लाभुक उपस्थित रहे। वहीं, लालमाटी पंचायत में मुखिया बबिता देवी, पंचायत सचिव दिनेश कुमार, पंचायत सहायक एवं लाभुकों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

इसके अलावा, बीपीओ गगन बापू द्वारा लालमाटी पंचायत में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत संचालित बागवानी योजना का स्थल निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और योजना को और बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन की इस पहल से स्पष्ट है कि आवास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए प्रखंड स्तर पर सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे लाभुकों को जल्द से जल्द अपने पक्के घर का सपना साकार हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!