Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

महेशपुर में SIR अभियान को लेकर झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से की मुलाकात, मतदाता पंजीकरण में तेजी लाने की मांग।

जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में अंचल अधिकारी व बीडीओ से हुई विस्तृत चर्चा, अभियान की प्रगति की ली जानकारी और समस्याओं से कराया अवगत।

महेशपुर पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने महेशपुर प्रखंड कार्यालय स्थित अंचल अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान की प्रगति, चुनौतियों एवं मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को SIR अभियान के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों, मतदाता सूची के पुनरीक्षण की वर्तमान स्थिति तथा अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने अभियान के दौरान आम लोगों एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मतदाता पंजीकरण एवं नाम संशोधन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं तेज बनाने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को ऑनलाइन पंजीकरण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम समय पर मतदाता सूची में जोड़ा जा सके और किसी भी योग्य नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि अभियान को पारदर्शी, सुचारु एवं जनहितकारी ढंग से संचालित करते हुए सभी पात्र नागरिकों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर वरीय जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य हरिवंश चौबे, केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मैईनुद्दीन अंसारी, मिल्टन शेख, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, प्रखंड सह सचिव हालिम शेख, अखलाकुर रहमान, हबीबुर रहमान उर्फ पोल्टु, पप्पू अंसारी, निरोज मड़ैया, मो. सामु, पोल्टु मंडल, जहुर आलम, तनवीर अख्तर, राजु अंसारी सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!