Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल के सभी 142 मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला आयोजित, SIR-2026 अभियान को मिली गति।

ASDDF सूची को दिया गया अंतिम रूप, एसडीओ सदानंद महतो ने कई बूथों का किया निरीक्षण; मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के दिए निर्देश।

राजमहल साहिबगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के अंतर्गत मंगलवार को राजमहल प्रखंड के सभी 142 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं बूथ लेवल एजेंट-2 (BLA-2) की तृतीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए तैयार की गई ASDDF सूची को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही बैठक की कार्यवाही (प्रोसिडिंग) सभी उपस्थित सदस्यों को पढ़कर सुनाई गई और आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्वाचन संबंधी कार्यों को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी BLO एवं BLA-2 को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सदानंद महतो ने मतदान केंद्र संख्या 204, 207 एवं 208 सहित विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने बूथ स्तर पर संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए मतदाता सूची को अधिक से अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रत्येक चरण को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी योग्य नागरिकों का नाम सही रूप से दर्ज हो सके।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से कहा कि अभियान के दौरान प्राप्त सभी प्रपत्रों का समयबद्ध सत्यापन एवं निष्पादन सुनिश्चित करें, जिससे मतदाता सूची पूरी तरह विश्वसनीय एवं त्रुटिमुक्त बन सके।

बैठक एवं चुनाव पाठशाला में BLO सुपरवाइजर संजय सिंह सहित सभी संबंधित BLO एवं BLA-2 उपस्थित रहे। सभी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को सफल बनाने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!