झारखंड

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत BLO एवं BLA-2 की छठी बैठक आयोजित।

प्रपत्र-3 के संधारण एवं अपात्र मतदाताओं की सूची की समीक्षा पर हुई विस्तृत चर्चा, एसडीओ सदानंद महतो ने मतदान केंद्र संख्या 138 एवं 139 का किया निरीक्षण।

राजमहल साहिबगंज।राजमहल विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गुरुवार को बीएलओ (BLO) एवं बीएलए-2 (BLA-2) के साथ छठी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो ने पंचायत कसवा स्थित मध्य विद्यालय में मतदान केंद्र संख्या 138 एवं 139 का निरीक्षण किया तथा संबंधित बीएलओ एवं बीएलए-2 के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से प्रपत्र-3 की प्रक्रिया, उसके महत्व एवं सही तरीके से संधारण तथा अपात्र मतदाताओं की सूची की समीक्षा की गई। एसडीओ सदानंद महतो ने संबंधित कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पुनरीक्षण कार्य को सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

वहीं, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजमहल मोहम्मद यूसुफ ने मध्य नारायणपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बाबूटोला स्थित मतदान केंद्र संख्या 273 पर आयोजित बैठक में भाग लिया। उन्होंने बीएलओ एवं बीएलए-2 से पुनरीक्षण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।

जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल करना तथा अपात्र प्रविष्टियों की नियमानुसार जांच सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!