Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के फरार अभियुक्त के घर न्यायालय का इश्तिहार चिपकाया गया।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत राजमहल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार का विधिवत तमिला किया। यह कार्रवाई राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजमहल थाना कांड संख्या-175/21 दिनांक 01/08/2021 में नामजद फरार अभियुक्त समरूदिन शेख, पिता- स्वर्गीय कमरूदीन शेख, निवासी- हाफू टोला, थाना राजमहल के विरुद्ध न्यायालय द्वारा इश्तिहार जारी किया गया था। उक्त अभियुक्त पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 341, 342, 323, 307, 354, 427, 504, 506 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 08 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था तथा न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर राजमहल थाना पुलिस ने अभियुक्त के घर पहुंचकर विधिवत इश्तिहार की तमिला की और निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया।

राजमहल थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!