झारखंड

खोजे मोबाइल कार्यक्रम के तहत 66 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद, मूल मालिकों को सौंपे गए।

एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में राधानगर थाना परिसर में हुआ मोबाइल वितरण, बरामद मोबाइल में कई आईफोन भी शामिल।

राधानगर साहिबगंज। साहिबगंज पुलिस द्वारा गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे ‘खोजे मोबाइल’ कार्यक्रम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देशानुसार बुधवार, 25 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे राधानगर थाना परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर राजमहल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद कुल 66 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

मोबाइल वितरण कार्यक्रम राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान राधानगर थाना प्रभारी रोहित कुमार, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय एवं तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत उपस्थित रहे।

पुलिस द्वारा थानावार बरामद किए गए मोबाइल फोन में राधानगर थाना क्षेत्र से 08, राजमहल थाना क्षेत्र से 42, तालझारी थाना क्षेत्र से 12 तथा तीनपहाड़ थाना क्षेत्र से 04 मोबाइल शामिल हैं।

मोबाइल वापस मिलने पर उनके मूल मालिकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पुलिस की इस पहल से लोगों में सुरक्षा और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। ‘खोजे मोबाइल’ कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस लगातार गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की तकनीकी सहायता से तलाश कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!