Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।

राष्ट्रभक्ति, संगठन सशक्तीकरण और जनसंपर्क बढ़ाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प।

साहिबगंज। भारतीय जनता पार्टी भाजपा साहिबगंज जिला इकाई की ओर से भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष गौतम यादव के नेतृत्व में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले के सभी 17 मंडलों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं एवं युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री राज पलिवार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, अखंड भारत और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा उनके आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा आम जनता के बीच निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को आत्मसात कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है तथा राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभाई जा सकती है।

सम्मेलन को कृपानाथ मंडल, अमृत पांडेय, कमल भगत एवं गणेश प्रसाद तिवारी ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा भारतीय राजनीति में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री धनंजय कुमार मंडल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्यामल दा ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सलखू सोरेन एवं धनंजय कुमार मंडल, जिले के सभी पदाधिकारी, सभी 17 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री, सभी पूर्व जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!