झारखंड

चार लाभुकों को मिला पक्का मकान, नए आशियाने में गृह प्रवेश कर खिले चेहरे।

सातगाछी पंचायत के अढ़ाईटीकर, श्यामपुर एवं तेतुलिया गांव में हुआ गृह प्रवेश समारोह, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने दी लाभुकों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

बरहरवा साहिबगंज।  झारखंड राज्य स्थापना दिवस अभियान के तहत मंगलवार को बरहरवा प्रखंड अंतर्गत सातगाछी पंचायत के अढ़ाईटीकर, श्यामपुर एवं तेतुलिया गांव में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी आवास योजना के तहत नवनिर्मित पक्के मकानों का गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लाभुक विजया दासी, सोनू रविदास, उषा देवी एवं सईदुल रहमान अपने नए आशियाने में प्रवेश कर खुशियां मनाईं।

कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर नवनिर्मित आवासों का उद्घाटन किया। साथ ही सभी लाभुकों को नए घर में प्रवेश करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान बरकत खान ने कहा कि आवास योजना जरूरतमंद और गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को न केवल सुरक्षित छत मिल रही है, बल्कि उनके जीवन में खुशहाली और सम्मान भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार एवं जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार आवास जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित न रहे।

गृह प्रवेश समारोह के दौरान लाभुकों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पंचायत सचिव अरुण कुमार साहा, मुखिया पति मताल टुडू, उपमुखिया तस्ददुक हुसैन, रोजगार सेवक देवाशीष सरकार, स्वयंसेवक विकास कुशवाहा, सुभाष ठाकुर, वार्ड सदस्य संजय साह, मनोज रविदास, गणेश रविदास, असगर शेख सहित लाभुक एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!