Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उलगुलान के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर साहिबगंज समाहरणालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए समर्पित रहा बिरसा मुंडा का जीवन : उपायुक्त दीपक कुमार दुबे।

साहिबगंज।उलगुलान के महानायक, जल-जंगल-जमीन के अमर प्रहरी एवं आदिवासी अस्मिता के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार, साहिबगंज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दुबे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान तथा जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन संघर्ष को समर्पित कर दिया। उनका त्याग और बलिदान आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन हमें अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने तथा समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अपर समाहर्त्ता गौतम कुमार भगत, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार तथा नगर परिषद साहिबगंज के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं समाहरणालय कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के महान व्यक्तित्व, उनके अदम्य साहस तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंत में सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में एकता, न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!