Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन।

मो. साउद आलम अध्यक्ष एवं चाँदनी देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित, विद्यालय के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बनी सहमति।

बरहरवा महाराजपुर। प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति के गठन एवं चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मो. साउद आलम को विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष तथा चाँदनी देवी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

बैठक के दौरान विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा विद्यालय के समुचित विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित अभिभावकों एवं समिति के सदस्यों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने पर जोर दिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मो. साउद आलम एवं उपाध्यक्ष चाँदनी देवी को उपस्थित सदस्यों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने बधाई दी। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि नई विद्यालय प्रबंध समिति विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की शिक्षा तथा मूलभूत सुविधाओं में सुधार की दिशा में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगी।

बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक जर्नादन मंडल, शिक्षक ज्ञाननाथ घोष, पंचायत समिति सदस्य मिठून तरी, वार्ड सदस्य पति अमीरुल इस्लाम, रतन पाईन, पूर्व मुखिया तैमुर जहाँ अंसारी, पूर्व अध्यक्ष मो. तारिकुल आलम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंध समिति को सक्रिय एवं प्रभावी बनाते हुए विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों के हित से जुड़े आवश्यक कार्यों को गति देना रहा। समिति के गठन के बाद विद्यालय के विकास कार्यों एवं शैक्षणिक व्यवस्था में सकारात्मक सुधार की उम्मीद जताई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!