Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

आवास निर्माण में लापरवाही पर सख्ती, 2 दिन में काम शुरू नहीं करने पर राशि वापसी की चेतावनी।

राजमहल प्रखंड के पूर्वी व पश्चिम जामनगर में बैठक, तीन लाभुकों से भरवाया गया बॉन्ड।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी जामनगर एवं पश्चिम जामनगर पंचायत में अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ, मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गगन बापू तथा कंप्यूटर सहायक सह आवास नोडल रवि कांत रवि उपस्थित रहे।

बैठक में आवास प्रभारी, पंचायत सहायक, मुखिया एवं वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में योजना के लाभुकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी लाभुक शीघ्र अपने-अपने आवास का निर्माण कार्य पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि जो लाभुक निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा नहीं करेंगे, उनसे दी गई राशि की वसूली की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने योजनाओं के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर बल दिया। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि प्रत्येक पात्र लाभुक को समय पर आवास उपलब्ध हो सके।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान पश्चिम जामनगर पंचायत के तीन लाभुक—कौशल्या देवी, अलुवती देवी एवं रश्मि देवी के पति राजकुमार रविदास—का मामला सामने आया, जिन्हें वित्तीय वर्ष 2023-24 में अबुआ आवास योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि प्राप्त हुई थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया।

पूर्व में नोटिस एवं कड़ी चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी प्रगति नहीं होने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए तीनों लाभुकों को राजमहल थाना लाया। वहां उनसे बॉन्ड भरवाया गया और इस शर्त पर छोड़ा गया कि वे अगले दो दिनों के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ करेंगे।

इस दौरान आवास प्रभारी संतोष सिंह, मुखिया प्रतिनिधि चिरंजीव सरकार, पंचायत सहायक नसीम, राजेश सहित अन्य संबंधित कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!