Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ीकरण को लेकर सख्त निर्देश, उपायुक्त मनीष कुमार ने की योजनाओं की समीक्षा।

पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में निर्बाध और सुदृढ़ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने आरडीएसएस योजना की समीक्षा करते हुए कार्यरत एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी योजना में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही आरडीएसएस, एमयूजेबाई एवं पीवीटीजी योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके।

उपायुक्त ने जियापानी ग्रिड को यथाशीघ्र चालू कराने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें नहीं आनी चाहिए, इसके लिए सभी स्तरों पर तत्परता से कार्य करना होगा।

बिजली से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी करने का निर्देश दिया, जिससे आम जनता अपनी समस्याएं आसानी से दर्ज करा सके और उनका शीघ्र निवारण हो सके।

बैठक में बिलिंग प्रतिशत बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं तक समय पर बिल पहुंचाना और राजस्व संग्रहण में सुधार लाना प्राथमिकता में शामिल हो।

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास किया जाए।

उपायुक्त ने अंत में शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्बाध, सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालक अभियंता को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!