बरहेट में सघन वाहन जांच अभियान, 22 वाहनों का चालान; 43 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
41 वाहनों की हुई जांच, वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

बरहेट साहिबगंज। जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आइंद के निर्देशानुसार बरहेट थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई। इस क्रम में कुल 41 वाहनों की जांच की गई, जिसमें मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहनों का चालान काटा गया। इन वाहनों से कुल 43 हजार रुपये जुर्माने की वसूली की गई।
जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित वाहन परिचालन के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और लापरवाही से वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इस अभियान में मोटरयान निरीक्षक, साहिबगंज कुमार उत्कर्ष, थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, आईटी सहायक राजहंस सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।




